एक बार फिर सेलखीमपुर सुर्खियों में लखीमपुर कांड में रेप और मर्डर का केस दर्ज,
निघासन इलाके में बुधवार शाम दो सगी दलित नाबालिग बहनें (17 व 15 वर्ष) एक ही पेड़ से लटकती मिलीं। मां ने आरोप लगाया है कि तीन युवक बाइक से आए और उसकी बेटियों को खींच ले गए थे। गांव वालों ने हंगामा किया।
लखीमपुर। निघासन इलाके में बुधवार शाम दो सगी दलित नाबालिग बहनें (17 व 15 वर्ष) एक ही पेड़ से लटकती मिलीं। मां ने आरोप लगाया है कि तीन युवक बाइक से आए और उसकी बेटियों को खींच ले गए थे। उसने अगवा कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। निघासन कोतवाली क्षेत्र के तमोलिनपुरवा गांव में दो दलित लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। इन किशोरियों के घर गांव के एक बाहरी छोर पर हैं। उसके घर के आसपास गन्ने के खेत शुरू हो जाते हैं। गांव की बाकी बस्ती थोड़ी दूरी पर है।
बुधवार शाम करीब पांच बजे किशोरियों का पिता घर पर नहीं था। वह धान काटने गया था। उसकी बीमार पत्नी अपनी 15 व 17 साल की बेटियों के साथ अकेली थी। इस बीच बुधवार की शाम महिला ने अचानक शोर मचाना शुरू किया कि उसकी बेटियों को कुछ लोग खींचकर गन्ने के खेत में ले गए हैं। महिला का शोर सुनकर गांव के तमाम लोग खेतों की तरफ जाकर तलाश शुरू कर दी।
महिला ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए थे जो उनकी बेटियों को खींच ले गए। विरोध करने पर उसको लात मार दी। जिससे वह गिर गई। करीब 45 मिनट बाद गांव से करीब पौन किमी दूर एक गन्ने के खेत में लगे खैर के एक छोटे पेड़ पर दुपट्टे के सहारे दोनों लड़कियां लटकी मिलीं। एक किशोरी के पैर भी जमीन पर लग रहे थे। सूचना पाकर कोतवाल चंद्रभान यादव गांव पहुंचे।
हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है। शव देखकर गांववालों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद निघासन में लोगों ने चौराहा जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जा रहे एसपी को भी घेर लिया। किशोरियों की मां चौराहे पर धरने पर बैठ गई। उधर, घटना की सूचना पर लखनऊ से आईजी लक्ष्मी सिंह भी पहुंच गईं। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दोषी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे एडीजी
प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके में दो बहनों की पेड़ से लटकती लाश बरामद होने की सूचना मिलते ही आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह को भी मौके पर भेजा गया है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।…………………………..
लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीती रात एक दलित समुदाय की दो बहनों के पेड़ से लटके पाए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में परिवार ने लड़कियों को जबरन उठाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी के मुताबिक लखीमपुर कांड में बलात्कार, हत्या और बाल शोषण का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों का जिक्र है। लड़कियों की मां ने मीडिया और पुलिस को बताया है कि आरोपी उनकी बेटियों को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए।
लड़कियों की मां ने आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। परिवार और गांव वालों ने बाद में लड़कियों की तलाश की और उनके शव एक पेड़ से लटके मिले। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटियों के साथ रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों पर हत्या और बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो के तहत आरोप लगाए गए हैं।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लड़कियां अपने ही दुपट्टे से लटकी हुई पाई गईं और कोई चोट के निशान नहीं हैं। शवों का पोस्टमार्टम होना बाकी है। बुधवार देर रात गांव वालों और परिवार ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन भी किया। गांव वालों से तीखी नोकझोंक के बाद, पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में सफल रही।
अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी के अनुसार थाने में दी परिजनों की तहरीर में उसी गांव के छोटू और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किए गए हैं। इन पर बहनों का अपहरण, रेप और हत्या का आरोप लगा है। वहीं शवों के पोस्टमार्टम की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं की जांच करेगी। साथ ही अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी ने कहा कि पुलिस ने देर रात गांव वालों के विरोध के बाद छोटू और तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।……………………………….