Nikay Chunav 2022: बीजेपी ने बनाई विपक्ष को छकाने की रणनीति
नवम्बर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित निकाय चुनाव में पूरे दमखम से उतरने को BJP तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने 17 नगर निगमों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी घोषित कर दिए हैं।
बीजेपी ने यूपी में आने वाले निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। ये चुनाव नवम्बर के अंत में होने वाले हैं। शत प्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ बीजेपी ने विपक्ष को छकाने और हराने के लिए व्यूह रचना शुरू कर दी है। शु्क्रवार की देर शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के तहत आने वाले नगर निगमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए।
सभी 17 नगर निगमों के लिए दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ ही कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन मंज प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने एकांत स्थान पर इस सूची को लेकर मंथन किया। उसके बाद इसे जारी कर दिया गया। अब यह प्रभारी और सह प्रभारी संबंधित निकायों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे।
यूं तो भाजपा निकाय चुनावों में विपक्ष में रहकर भी अच्छा प्रदर्शन करती रही है। मगर इस बार पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के साथ ही जिला मुख्यालयों वाली और समस्त बड़ी नगर पालिकाओं को जीतने का लक्ष्य रखा है।
अवध क्षेत्र
लखनऊ नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रभारी और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सह प्रभारी बनाए गए हैं। अयोध्या नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही को प्रभारी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।
कानपुर क्षेत्र
कानपुर नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रभारी और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी सह प्रभारी बनाए गए हैं। झांसी नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को प्रभारी और पूर्व मंत्री डा. सतीशचंद द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।
गोरखपुर क्षेत्र
गोरखपुर नगर निगम के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना को प्रभारी और सांसद बाबूराम निषाद को सह प्रभारी बनाया गया है।
काशी क्षेत्र
प्रयागराज में जितिन प्रसाद को प्रभारी व रवींद्र जायसवाल को सह प्रभारी, वाराणसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रभारी बनाया गया है।