सेना में खाली पड़े हैं 1 लाख से अधिक पद, 3 माह में 19 हजार भर्तियां हुईं; सदन में सरकार बोली

केंद्र सरकार ने उच्च सदन राज्यसभा में जानकारी दी कि इस साल की शुरुआत से 19000 से अधिक अधिकारियों की भर्ती के बाद भी भारतीय सेना में 1 लाख से अधिक पद अभी भी खाली हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सत्र के दौरान एक लिखित प्रश्न के उत्तर में ये बात कही। उन्होंने जानकारी दी कि 10 मार्च तक भारतीय सेना में अधिकारियों के स्तर पर 8,070 सहित कुल 1,35,743 पद खाली पड़े हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *