नए-नए मुल्ला हैं हिमंत बिस्वा सरमा, नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है,

कांग्रेस पार्टी आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’शुरू कर रही है। इस यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1947 में कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत का विभाजन किया गया था। अब कांग्रेस को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए क्योंकि भारत एकजुट है। इसके साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा ने एक फोटो के साथ ट्वीट करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सदी की कॉमेडी है! आज हम जिस भारत में रहते हैं, वह लचीला, मजबूत और एकजुट है। 1947 में ही भारत का विभाजन हुआ था क्योंकि कांग्रेस इसके लिए राजी हो गई थी। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए अगर वे एक भारत चाहते हैं।

इसी बयान को लेकर जब मीडिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया तो उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमके निशाना साधा। भूपेश बघेल ने कहा कि नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब भाजपा में गए हैं तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। वह संघ के कार्यालय गए होंगे, जहां ‘अखंड भारत का नक्शा’ देखे होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा दो और पाकिस्तान को ‘अखंड भारत’ में मिला लो, तो फिर भेजने और मिलाने का क्या मतलब है?

आज अगर मान लिया जाए कि भारत में 20 करोड़ मुसलमान हैं तो बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान को मिलाने के बाद तो 40-50 करोड़ मुसलमान हो जाएंगे। इतने में तो इनकी और हालत खराब हो जाएगी। इतने में ही नफरत फैला रहे हैं तब तो स्थिति भयावह हो जाएगी उनके नजरिए से। इसके साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि यही एक मात्र देश है, जिसमें कितने धर्म,भाषा मानने वाले लोग रहते हैं। हिंदुस्तान की ताकत है एकता में अनेकता और सब लोग जुटते हैं तो देश आर्थिक, सामाजिक सहित सभी तरफ से तेजी से बढ़ता है। वहीं जब समाज और धर्म के आधार पर द्वेश फैलाया जाता है तो आर्थिक स्थिति नीचे चली जाती है।

150 दिनों की होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए शुरू हो रही है, जो 150 दिनों की होगी। इस यात्रा के तहत लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस यात्रा से पहले राहुल गांधी ने भावानात्मक ट्वीट करते हुए कहा कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत को जीत लेगा, आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर इसे मात देंगे।

BY ANJALI TIWARI

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *