Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार में शाम हुई तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत
दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में गुरुवार शाम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश के बीद दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बारिश से राहत
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली समेत, नोएडा और गाजियाबाद में शाम को बारिश हुई। कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है। बारिश ने आज शाम दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई, जबकि उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। शहर के कुछ हिस्सों से ओलावृष्टि की भी खबर है।दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद थी।
दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में गुरुवार शाम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश के बीद दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुलेटिन में कहा गया है कि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 33 प्रतिशत था।