Chandrayaan 3 News Live: चंद्रयान-3 पर रूस के राजनयिक ने दी प्रतिक्रिया, यूके में भारत के उच्चायुक्त ने कहा ये

Chandrayaan 3 Live Tracking Today, Chandrayaan 3 Update in Hindi: चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।

विक्रम लैंडर 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए करेगा सतह की निगरानी

चंद्रयान-3 पर नेहरू तारामंडल के सीनियर इंजीनियर ओपी गुप्ता ने बताया कि इसरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किए गए प्रयास सफल हैं। अगर कोई कठिनाई आती है और परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो इसरो ने इसे चार दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है। इसे तकनीकी रूप से मज़बूत बनाया गया है। विक्रम लैंडर में स्थापित उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा शुरू में 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए सतह की निगरानी करेगा। उम्मीद है कि उपयुक्त स्थान मिलने के बाद यह समय पर लैंड कर जाएगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *