भाजपा में ‘144’ लागू, 2019 में हारी सीटों को जीतने की तैयारी, जेपी नड्डा-अमित शाह का बड़ा मंथन

BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई 144 सीटों को विभिन्न समूहों में बांटकर एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को साल 2019 चुनाव हारी हुई लोकसभा की 144 सीटों के लिए रणनीति बनाई। मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा ने इन सीटों की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय मंत्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर मंथन किया है।

भाजपा मुख्यालय में हुई एक अहम बैठक में गृह मंत्री शाह ने इनमें से कम से कम आधी सीटें जीतने पर जोर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कोई भी सीट जीतना मुश्किल नहीं है। शाह ने इस अभियान में जुटे मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा है कि संगठन की वजह से ही सरकार है। संगठन सरकार से बड़ा है।

भाजपा ने पिछले दिनों 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई 144 सीटों को विभिन्न समूहों में बांटकर एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी थी। अधिकांश मंत्रियों ने ज्यादातर सीटों पर अपने प्रवास का काम पूरा कर लिया है। उसकी रिपोर्ट भाजपा नेतृत्व को सौंपी है। बैठक में महामंत्री संगठन बीएल संतोष, अनुराग सिंह ठाकुर, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव एवं अन्य नेता मौजूद रहे।

मंत्रियों को नसीहत

1. हारी सीटों को जीत में बदलना प्राथमिकता होनी चाहिए। कम से कम आधी सीटें जीतनी ही होंगी
2. पिछले चुनाव में भी लगभग 30 हारी हुई सीटों को जीता था।
3. कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। मंत्री केंदीय योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी प्रतिक्रिया पार्टी के साथ साझा करें।
4. भाजपा नेतृत्व जल्दी मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद कर सकता है।

BY ANJALI TIWARI

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *