मोदी पूर्वोत्तर में जीत के बाद बोले- नॉर्थ ईस्ट अब न दिल्ली से दूर है और न ही दिल से

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी बात रखी।

मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।

बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं।

इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।

भाजपा कठिन चीजों पर काम करती है, ईमानदारी से प्रयास करती है : पूर्वोत्तर में पार्टी के प्रदर्शन पर मोदी

कुछ लोग कहते हैं, मर-जा-मोदी; जनता ने कहा है मत-जा-मोदी: पूर्वोत्तर की जीत पर मोदी

आज पूरा देश भाजपा के साथ खड़ा है, अल्पसंख्यक भी भाजपा के साथ हैं : मोदी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *